विवाद से रिंग तक, फिर लगातार तीसरा पदक
स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने चोट के कारण खिलाड़ी के स्थान पर बदलाव की प्रक्रिया के तहत रोशिबिना को भारतीय टीम में शामिल करने की मंजूरी दी। आइची-नागोया में रोशिबिना ने सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की शिका खातून को हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मकाऊ चीन की चू मैन सिन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में जीत के साथ उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया और लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक पक्का कर लिया। फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार के बाद उन्हें रजत पदक मिला। इस तरह रोशिबिना ने 2018 में कांस्य, 2023 में रजत और 2026 में फिर रजत पदक जीता। तीन लगातार एशियन गेम्स में पदक जीतकर उन्होंने भारतीय वुशु में अपनी जगह और मजबूत की।
रोशिबिना देवी का पदक रिकॉर्ड
| प्रतियोगिता |
वर्ष/स्थान |
स्पर्धा |
पदक |
| एशियन गेम्स |
2026, आइटी-नागोया |
महिलाओं की सांडा 60 किग्रा |
रजत |
| एशियन गेम्स |
2022, हांगझोउ |
महिलाओं की सांडा 60 किग्रा |
रजत |
| एशियन गेम्स |
2018, जकार्ता |
महिलाओं की सांडा 60 किग्रा |
कांस्य |
| दक्षिण एशियाई खेल |
2019, काठमांडू-पोखरा |
सांडा 60 किग्रा |
स्वर्ण |
| विश्व जूनियर चैंपियनशिप |
2016, बर्गास |
लड़कियों की 48 किग्रा |
कांस्य |
एशियन गेम्स में: 3 पदक- 2 रजत और 1 कांस्य।
कुल पदक: 5 पदक- 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य।