पूजा सिंह ने भी फाइनल में बनाई जगह
- भारत के लिए प्रतियोगिता में एक और अच्छी खबर महिलाओं की ऊंची कूद से आई। राष्ट्रीय सीनियर रिकॉर्डधारी पूजा सिंह ने 1.79 मीटर की बाधा पार कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों क्वालीफिकेशन ग्रुप से 1.79 मीटर की ऊंचाई पार करने वाली खिलाड़ियों को फाइनल में प्रवेश मिला।
- इसके अलावा पुरुषों की लंबी कूद में शाहनवाज खान और जितिन अर्जुन ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शाहनवाज ने 7.79 मीटर की छलांग लगाई और कुल पांचवें स्थान पर रहे, जबकि जितिन 7.57 मीटर के साथ 12वें स्थान पर रहे। महिलाओं की भालाफेंक में पूनम हालांकि फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वह अपने क्वालीफिकेशन ग्रुप में आठवें और कुल 13वें स्थान पर रहीं।
अशफाक फाइनल में आठवें स्थान पर रहे
पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर फाइनल में पहुंचे मोहम्मद अशफाक 46.20 सेकंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे। अमेरिका के जेडेन डेलोन ने 44.47 सेकंड में स्वर्ण, जबकि उनके हमवतन किंसी विल्सन ने 44.62 सेकंड में रजत जीता। दक्षिण अफ्रीका के लीन्डर्ट के ने कांस्य पदक हासिल किया।