हंपी ने जताई थी सुरक्षा को लेकर चिंता
पश्चिम एशिया तनाव के कारण हंपी सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं। उन्होंने बुधवार (18 मार्च) को 'एक्स' पर लिखा, 'मुझे पता है कि मैं अकेले शायद कुछ भी नहीं बदल सकती। लेकिन चाहे मैं कैंडिडेट्स में खेलूं या नहीं खेलूं, मुझे लगता कि जो मैं महसूस करती हूं उसे जाहिर करना जरूरी है।' उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने अपना समर्थन दिया है। जो लोग इस स्थिति की संवेदनशीलता को नहीं समझ सकते मैं उनके लिए बात यहीं छोड़ देती हूं।'