फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के वेटलिफ्टरों पर फिर लगा प्रतिबंध

Fri, 03 May 2013 09:24 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में दो वेटलिफ्टरों के डोप में फंसने पर इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने पंजाब पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। यह तीसरा मौका है जब इस राज्य पर डोपिंग के चलते आईडब्लूएलएफ ने प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन


फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव के मुताबिक कुछ माह पूर्व दिल्ली में आयोजित जूनियर नेशनल में पंजाब के गुरदीप सिंह और विपिन कुमार ने 105 किलो से ऊपर के भार वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। लेकिन दोनों ही स्टेरायड के सेवन के दोषी पाए गए।

दोनों के ही बी सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके आधार पर पंजाब पर एक साल का प्रतिबंध और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

हालांकि यादव का यह भी कहना है कि फेडरेशन की नई पॉलिसी के मुताबिक अगर राज्य एसोसिएशन एक लाख रुपये का जुर्माना भर देता है तो दागी लिफ्टरों को छोड़ अन्य को नेशनल में खेलने की इजाजत होगी। गुरदीप के सैंपल में स्टेनोजोलॉल और विपिन के सैंपल में नारएंड्रोस्टेरॉन पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें