फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद को चौथी बाजी में भी नहीं मिला जीत का 'आनंद'

Mon, 11 Feb 2013 02:45 PM IST
बदेन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ग्रेंके शतरंज क्लासिक चैंपियनशिप में रविवार को चौथी बाजी में स्थानीय खिलाड़ी डेनियल फीडमैन के खिलाफ लाभ की स्थिति का फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें टूर्नामेंट में चौथी बार ड्रॉ से ही संतोष करना पडा।
विज्ञापन


आनंद अब चार बाजियों में दो अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय सुपर ग्रैंड मास्टर ने काले मोहरों से खेलते हुए शानदार शुरुआत की और जीत की तरफ अपने कदम मजबूती से बढाए। लेकिन 48वीं चाल में उनकी एक भूल ने फीडमैन को वापसी का मौका दे दिया और फिर 58वीं चाल में दोनों ने ड्रॉ पर सहमति जता दी।

छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस कैटगरी 18 टूर्नामेंट में इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त इटली के फेबियानो करआना तीन अंकों के साथ एकल शीर्ष पर हैं। अर्कादिज नैदित्श्च हमवतन जार्ज मीयर को हराकर ढाई अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


आनंद और फीडमैन दो-दो अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं जबकि इंग्लैंड के माइकल एडम्स डेढ़ अंकों के साथ पांचवें और मीयर एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं। चौथे दौर की एक अन्य बाजी में करआना और एडम्स ने ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट में अभी छह बाजियां बाकी हैं। आनंद के पास अंतिम छह बाजियों में से चार बार सफेद मोहरें रहेंगी और उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें