फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोकोलोव ने आनंद को ड्रॉ पर रोका

Mon, 21 Jan 2013 06:52 PM IST
विज आन जी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नीदरलैंड के इवान सोकोलाव ने 75वें टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट के आठवें राउंड में वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को ड्रॉ पर रोक लिया। इसके साथ ही वह अंक तालिका में संयुक्त शीर्ष से फिसलकर दूसरे पायदान पर आए गए। आनंद के अब 5.5 अंक हैं। नार्वे के मैगनस कार्लसन ने रूस के सर्गेइ कार्जकिन को हराकर शीर्ष पर पहुंच गए।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में पांच राउंड की बाजी और बाकी है और कार्लसन के संभावित नौ में से छह अंक हैं। इटली के फाबियानो कारुआना ने नीदरलैंड के इरविन ली एमी को हराया जबकि अर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ने एकमात्र महिला भागीदार चीन की यिफान हाउ को शिकस्त दी।
विज्ञापन


भारत के ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने हंगरी के पीटर लेको के साथ ड्रा खेला जबकि नीदलैंड के अनीष गिरी ने चीन के वांग होओ के साथ बाजी ड्रा खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें