फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नहीं मिली आनंद को जीत

Tue, 19 Nov 2013 01:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में एक बार फिर प्रतिद्वंद्वी मैग्नस कार्लसन की चक्रव्यूह को नहीं भेद सके। हालांकि लगातार दो हार के बाद आनंद सातवीं बाजी को ड्रा कराने में जरूर सफल रहे।
विज्ञापन


आनंद ने अच्छी शुरुआत जरूर की लेकिन काले मोहरे से खेल रहे दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी कार्लसन ने उन्हें जीत हासिल करने से वंचित कर दिया। कार्लसन को अब पहली बार खिताब जीतने के लिए केवल दो अंकों की जरूरत है।

12 गेम के इस चैंपियनशिप में अब केवल पांच गेम ही बचे हैं और आनंद के 2.5 अंक के बदले कार्लसन 4.5 अंक हासिल कर वर्ल्ड चैंपियन पर दो अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


आनंद को अब स्कोर बराबर करने के लिए अगले पांच गेम में से दो गेम हर हाल में जीतना होगा। चैंपियनशिप की शुरुआत से ही कार्लसन की बर्लिन डिफेंस आनंद के लिए चुनौती बनी हुई है।

नार्वे के खिलाड़ी कार्लसन ने सातवें गेम में भी यही सिलसिला जारी रखा और आनंद को कोई मौका नहीं दिया। बाकी बचे पांच गेम में कार्लसन अब तीन में सफेद मोहरों से खेलेंगे जबकि आनंद को दो में ही सफेद मोहरों से खेलने को मिलेगा। आठवां गेम मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें