अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए और अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद यहां चल रहे कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट में 1.5 अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
खांती मिंस्क (रूस) में 14 राउंड तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आनंद के कुल छह अंक हैं और उनका अगले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को चुनौती देना तय माना जा रहा है।