फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senior Athletics Championship: विशाल टीके ने पुरुष 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, अनस को पीछे छोड़ा

Thu, 21 Aug 2025 07:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

विशाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ 400 मीटर धावक की अपनी दावेदारी और मजबूत की। उन्होंने 45.21 सेकेंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो मोहम्मद अनस ने 2019 में बनाया था।
विज्ञापन
विशाल टीके - फोटो : @ India_AllSports
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के विशाल थेनारासु कयालविझी ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। विशाल ने राष्ट्रीय अंतर राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष 400 मीटर स्पर्धा में 45.12 सेकेंड के समय से राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। 21 साल के विशाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ 400 मीटर धावक की अपनी दावेदारी और मजबूत की। उन्होंने 45.21 सेकेंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो मोहम्मद अनस ने 2019 में बनाया था।
विज्ञापन


इससे पहले विशाल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 45.57 सेकेंड था जो उन्होंने मई में दक्षिण कोरिया में 2025 एशियाई चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहने के दौरान बनाया था। विशाल हालांकि 44.85 सेकेंड के विश्व चैंपियनशिप के स्वत: क्वालीफिकेशन समय से चूक गए। तमिलनाडु के अनुभवी राजेश रमेश 46.04 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि हरियाणा के विक्रांत पांचाल ने 46.17 सेकेंड के समय से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें