वीरेद्र सहवाह-नरेंद्र मोदी(फाइव फोटो)
- फोटो : file photo
नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग आजकल सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय है। वह अपने ट्वीट से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर चुके हैं। इसके अलावा वह लोगों को बेहद अनोखे अंदाज में बधाई देते हैं। आजकल उनके ट्विटर स्ट्रोक्स 22 गज की पिच पर खेले गए स्ट्रोक्स जितने प्रभावी हो गए हैं। इस बार सहवाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े खास अंदाज जन्मदिन पर बधाई दी है। सहवाग ने 17 सितंबर की शुरूआत होते ही प्रधानमंत्री को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। जिस अंदाज में सहवाग ने प्रधानमंत्री को बधाई दी ठीक उसी अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने भी सहवाग को शुक्रिया कहा।
वीरेंद्र सहवाग का संदेश
- फोटो : file photo
सहवाग ने अपने बधाई संदेश में लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी, 66 की उम्र में नाबाद। आप शतायु हों, इस शताब्दी को भारत की शताब्दी में तब्दील करें।"इस ट्वीट के साथ नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर टैग थी जिसमें भी एक संदेश लिखा था, आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, आपका विनम्रता, टाइम मैनेजमेंट, भाषण शैली और उत्साह उम्र से परे और प्रेरक है। आपको अपने साथियों और देशवासियों से देश को सुपरपावर बनाने में पूरा सहयोग मिले और जिससे हम आगे बढ़ सकें। आप निरोग रहें और ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका वीरेंद्र सहवाग।
Sehwag Ji, you are very kind. Together we have to make this India’s century & take India to new heights. https://t.co/RB0sJK72nC— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2016
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सहवाग को शुभकामनाओं के लिए जवाब देते हुए कहा, "सहवाग जी, आप बेहद विनम्र हैं। हम सभी को मिलकर इस सदी को भारत की सदी बनाना होगा और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा।
Sehwag Ji, you are very kind. Together we have to make this India’s century & take India to new heights. https://t.co/RB0sJK72nC— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2016