फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस ने दिया कोहली को इनाम, सचिन-धोनी भी हुए पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त माह में विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया पहली बार विदेशी धरती में सीरीज फतह करने के इरादे से उतरी और जीत हासिल की। 22 साल का सूखा तोड़कर कोहली ब्रिगेड ने कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर कोहली ने अपनी कप्तानी की टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर खुद को साबित किया कि वह ऐसे ही कप्तान नहीं चुने गए हैं। श्रीलंका में जीत के साथ ही उन्हें उसका इनाम भी मिला है।
कोहली को सितंबर माह में इसका बड़ा इनाम मिला। इस ईनाम की खास बात यह है कि इसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दिया विराट कोहली को अनोखा गिफ्ट

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को उनके क्रिकेट फैंस ने गिफ्ट दिया है।‌ जिससे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी पीछे रह गए हैं।
दरअसल, कोहली की ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 8.01 मिलियन (80 लाख 10 हजार) पहुंच गई है। इस संख्या के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के 7.73 मिलियन (77 लाख 30 हजार) से आगे निकल गए हैं।
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की ट्विटर पर फॉलोअर संख्या 4.52 मिलियन (44 लाख 52 हजार) है। बकायदा कोहली ने इसके लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा भी किया है। कोहली की फेसबुक पेज पर फॉलोअर संख्या 2 करोड़ 24 लाख 11 हजार 321 है।
8 Million Followers! Absolutely Delighted. Thank You everyone for the immense love! #Grateful pic.twitter.com/9p2xn9fc7J— Virat Kohli (@imVkohli) 6-सितंबर-2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें