फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के सवाल पर भड़के कोहली, कहा 'मैं रिलेशनशिप काउंसलर नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से रिलेशन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि वह कोई रिलेशनशिप काउंसलर नहीं हैं। एक्सपर्ट से पूछिए।
विज्ञापन


यह पूरा वाकया मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। कोहली लग्जरी घड़ी टिस्सोट का ब्रैंड एम्बेसडर बनाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान कोहली पत्रकारों से मुखातिब भी हुए जहां एक रिपोर्टर के सवाल पर कोहली भड़क गए।

हुआ यूं कि उनसे रिलेशनशिप और बॉलीवुड को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में कोहली ने रिपोर्टर को कड़े शब्दो में जवाब दिया।
विज्ञापन

सवालों का बेबाकी से जवाब दिया कोहली ने

रिलेशनशिप को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कहा, "रिलेश‌नशिप किसके साथ? मैं रिलेश‌नशिप काउंसलर नहीं हूं। यह सवाल आपको एक्सपर्ट से पूछना चाहिए।"

इसके बाद कोहली से पूछा गया कि जिस घड़ी का आपको ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है, इस घड़ी को आप सबसे पहले किसे गिफ्ट करना चाहेंगे? जवाब में कोहली ने कहा सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों को। उसके बाद टीम इंडिया के ‌खिलाड़ियों को।

इससे पहले खबर आई थी कि कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए श्रीलंका दौरे के लिए अपना नाम वापस ले लिया था। लेकिन दौरे से ठीक पहले दोनों के अलग होने की खबरें आ गई। कोहली ने सोशल मीडिया हैंडलर इंस्टाग्राम में अनुष्का को अनफॉलो तक कर दिया। हालांकि दोनों आपसी अलगाव की बात पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें