फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WFI: 'आईटीए ने ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में पंजीकरण कराने की दी थी मंजूरी', विवाद के बीच विनेश फोगाट का दावा

Mon, 11 May 2026 07:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में नहीं खेलने देने का विरोध किया है। विनेश का दावा है कि आईटीए ने उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विनेश फोगाट, ओलंपियन पहलवान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ विवाद के बीच बड़ा दावा किया है। फोगाट ने आईटीए के ई-मेल का एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि वह गोंडा में हो रही सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण करा सकती हैं। दरअसल, इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर डब्ल्यूएफआई और विनेश के बीच ठन गई है। 
विज्ञापन

कैसे बढ़ा विवाद?
  • डब्ल्यूएफआई ने हाल ही में अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर विनेश को नोटिस भेजा था।
  • महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती हैं।
  • विनेश ने इस नोटिस का जवाब देकर दावा कर दिया कि वह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के योग्य हैं। हालांकि, डब्ल्यूएफआई ने इसका विरोध किया था।
  • वहीं, प्रतिबंध के बावजूद विनेश प्रतिस्पर्धा स्थल पर पहुंची। 

आईटीए के ई-मेल का स्क्रीन शॉट किया
विनेश ने अब आईटीए के ई-मेल का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा, मुझे आईटीए से लिखित में मंजूरी मिली थी कि मैं एक जनवरी 2026 से गोंडा में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण करा सकती हूं। मैं आज इसमें शामिल होने के लिए गोंडा आई, लेकिन मुझे ना तो वेरिफिकेशन पूरा करने दिया गया और ना ही ट्रेनिंग हॉल का इस्तेमाल करने दिया गया। मुझे विशेषाधिकार नहीं चाहिए, लेकिन मैं बस मेरिट के आधार पर खेलने चाहती हूं। 
 
विज्ञापन

विनेश बोलीं- वाडा का नियम उन पर लागू नहीं होता
डब्ल्यूएफआई के विनेश को घरेलू टूर्नामेंट में अयोग्य घोषित करने के बावजूद वह गोंडा पहुंच गईं। महासंघ ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। गोंडा पहुंचने के बाद विनेश ने डब्ल्यूएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की संहिता का रिटायर्ड खिलाड़ियों से जुड़ा नियम 5.6.1 उन पर लागू नहीं होता क्योंकि वह जून में ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को संन्यास के बाद वापसी के अपने फैसले से अवगत करा चुकी हैं। विनेश ने अपने जवाब में कहा कि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को पहले ही अपनी वापसी की जानकारी दे दी थी लिहाजा प्रक्रियागत जरूरतें वह पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें