फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या को यादगार प्रदर्शन की उम्मीद

Tue, 23 Oct 2012 11:26 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्स इंडिया के टीम प्रिंसिपल विजय माल्या ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार फोर्स इंडिया के ड्राइवर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर यादगार प्रदर्शन करते हुए दोहरे अंकों के साथ फिनिश करेंगे।
विज्ञापन


माल्या को उम्मीद है कि उनकी टीम सत्र के अंत में सोबर को पीछे छोड़ने में कामयाब होगी। माल्या की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछली बार बीआईसी पर फोर्स इंडिया  का अनुभव यादगार रहा। जब भारतीय तिरंगे में रंगी उनकी टीम की कारें इस ट्रैक पर उतरीं तो यह उनके लिए यादगार पल थे। वह इन पलों का गवाह बनने के लिए एक बार फिर बीआईसी आएंगे।

दरअसल माल्या के बीआईसी आने पर अब तक संशय की स्थिति बनी हुई थी। पिछली दो ग्रां प्री में उनकी गैरमौजूदगी इसका बड़ा कारण था। साथ ही उनका अब तक यहां आने का कोई कार्यक्रम भी नहीं बना था। लेकिन माल्या ने खुद बयान जारी कर इन कयासों पर विराम लगाया है। इस वक्त फोर्स इंडिया 89 अंकों के साथ सातवें स्थान पर चल रही है। जबकि उनसे आगे सोबर 115 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें