फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर बीआईसी पहुंचे विजय माल्या

Sat, 27 Oct 2012 03:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर सभी अटकलों को विराम देते हुए फोर्स इंडिया के मालिक विजय माल्या अभ्यास सत्र के दूसरे दिन बीआईसी पहुंचे। बीते वर्ष एफ-1 का उद्घाटन आयोजन हो या फिर आईपीएल के मुकाबले टीम मालिक विजय माल्या की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहती है लेकिन इस बार स्थितियां विपरीत हैं। विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस बात की अटकलें लगाईं जा रही थी कि शायद वह इस बार बीआईसी पर नजर न आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ वो अपनी टीम को समर्थन देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


खासतौर पर किंगफिशर कर्मियों की ओर से बीआईसी पर उनके घेराव की बात सामने आने के बाद स्थितियां बदली थीं। माल्या की टीम फोर्स इंडिया से जुड़े अधिकारियों की मानें तो उन्हें उनके बीआईसी के पहुंचने के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। ‘अमर उजाला’ ने जब फोर्स इंडिया के एक अधिकारी से इस बारे में बात की थी तो उन्होंने यही कहा था कि उन्हें माल्या के आने के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है। इस पर अंतिम क्षणों में फैसला होगा।

वहीं फोर्स इंडिया के ड्राइवर जर्मनी के निको हकेनबर्ग ने अमर उजाला से कहा कि टीम प्रिंसिपल के साथ क्या हो रहा है, यह अलग मामला है। इन सब बातों का उनसे कोई लेना देना नहीं है। न ही उन पर इन बातों का कोई दबाव है। वहीं निको के साथी इंग्लैंड के पाल डि रेस्टा कहते हैं कि उनका काम ट्रैक पर कार दौड़ाना है। उनका ध्यान भी सिर्फ इसी ओर है। टीम प्रिंसिपल किन गतिविधियों में लिप्त हैं, इससे उनके प्रदर्शन पर किसी तरह का फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें