तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन और गत विजेता सेबेस्टियन वेटल ने बहरीन ग्रां प्री एफ वन रेस जीतकर इस साल अपने खिताब की संख्या में एक और इजाफा किया।
रेड बुल के ड्राइवर वेटल की साल की यह चौथी और कैरियर की कुल 28वीं खिताब है। साथ ही वह ग्रां प्री खिताब खिताब जीतने की आल टाइम सूची में जैकी स्टीवर्ट को पछाड़कर छठे स्थान पर भी पहुंच गए।
दूसरे लैप से रेस शुरू करने वाले वेटल ने तीसरे लैप में ही बढ़त बना ली और फिर 57 लैप के इस चैंपियनशिप में अंत तक इसे बरकरार रखा।
आखिर में उन्होंने 9.1 सेकंड की अंतर से लोटस के ड्राइवर फिन किमी राइकोनेन को पीछे छोड़ा। फ्रांस के रोमेन ग्रोस्जीन तीसरे रहे और उन्होंने फोर्स इंडिया के पॉल डी रेस्टा के पहली बार पोडियम फिनिश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।