मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार को सलमान खलील के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मिस्र के खिलाड़ी ने सेंथिलकुमार पर 12-10, 9-11, 11-8, 11-3 से जीत हासिल की।
भारत के वेलावन सेंथिलकुमार और वीर चोटरानी अमेरिका के चार्लोट्सविले में आयोजित पीएसए कांस्य स्तर की प्रतियोगिता चार्लोट्सविले ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन किया और स्क्वैश के अपने-अपने क्वार्टर फाइन मैचों में हार गए। मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार को सलमान खलील के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मिस्र के खिलाड़ी ने सेंथिलकुमार पर 12-10, 9-11, 11-8, 11-3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
सातवीं वरीयता प्राप्त चोटरानी अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त टिमोथी ब्राउनेल से 6-11, 11-9, 1-11, 6-11 से हार गए। सेंथिलकुमार और चोटरानी अब अभय सिंह और रमित टंडन के साथ रविवार से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले 74,000 डॉलर इनामी पीएसए कांस्य स्तर की प्रतियोगिता ओपन स्क्वैश क्लासिक में भाग लेंगे।