फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash Indian Tour 4: सेंथिलकुमार और अनाहत का शानदार प्रदर्शन, स्क्वाश इंडियन टूर चार के क्वार्टर फाइनल में

Tue, 02 Dec 2025 08:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने प्री क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के राविंदु लाकसिरी को 11-7, 11-8, 11-7 से हराया, जबकि दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने चेक गणराज्य की तमारा होल्जबोरोवा को 11-7, 11-7, 11-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरुष राष्ट्रीय चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार और महिला राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। सेंथिलकुमार और अनाहत मंगलवार को आसान जीत के साथ एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर चार के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने प्री क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के राविंदु लाकसिरी को 11-7, 11-8, 11-7 से हराया, जबकि दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने चेक गणराज्य की तमारा होल्जबोरोवा को 11-7, 11-7, 11-7 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


भारत के दोनों शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई मिली थी। दुनिया की पूर्व 10वें नंबर की खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, महिलाओं के वर्ग में छठी वरीय तन्वी खन्ना और पुरुषों के वर्ग के दूसरे वरीय वीर चोटरानी भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें