फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: वीर महान से लेकर जिंदर महल और गुरु राज तक, जानें WWE के भारतीय सितारों ने कैसे दी शुभकामनाएं

Mon, 15 Aug 2022 08:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्लूडब्लूई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सभी पहलवान भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
वीर महान और गुरु राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर डब्लूडब्लूई की तरफ से भी सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी गई हैं। डब्लूडब्लूई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सभी पहलवान भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत वीर महान के संदेश के साथ होती है। इसके बाद गुरु राज और जिंदर महल सहित कई पहलवान भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। यह वीडियो एक दिन पहले 14 अगस्त को ही जारी कर दिया गया था और भारतीय फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में सबसे पहले वीर महान कहते हैं "देश के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। नमस्ते।"
इसके बाद गुरु राज ने कहा "मेरी तरफ से आप सभी प्यारे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" इस बीच कई विदेशी पहलवान भी सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। अंत में जिंदर महल और शैंकी भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, गुरुराज सभी के खुश और स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। अंत में डब्लूडब्लूई की पूरी टीम की तरफ से भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी जाती हैं। 
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

कौन हैं वीर महान
रिंकू सिंह राजपूत डब्लूडब्लूई में वीर महान के नाम से खेलते हैं। उत्तर प्रदेश के भदोही के छोटे से गांव होलपुर के निवासी रिंकू का जीवन काफी रोमांचकारी और संघर्षपूर्ण रहा है। ट्रक ड्राइवर के पुत्र रिंकू भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति काफी आस्थावान हैं।

रिंग में अपनी भारतीय पारंपरिक पोशाक में उनका लुक लोगों को खूब पसंद है। छह फुट चार इंच और 125 किलो के वीर महान ने स्वतंत्र रेसलर के रूप में चार अप्रैल को डब्ल्यूडब्ल्यूई में कदम रखा। रिंग में खूंखार दिखने वाले वीर महान रुद्राक्ष की माला पहनते हैं और माथे पर त्रिपुंड लगाते हैं। सीने पर बड़े अक्षरों से मां लिखा है, जबकि बाजू पर राम। जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। रिंकू जहां रहते हैं अपनी पूजन की सामग्री साथ रखते हैं। प्रतिदिन समय के अनुसार पूजा करना, चंदन लगाना उनकी दिनचर्या है। भक्ति की वजह से ही उन्होंने अपनी भुजा पर राम और सीने पर मां लिखवाया है। वह शुद्ध शाकाहारी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें