फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash World Cup: वीर और अनहत ने किया शानदार प्रदर्शन, विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri, 18 Apr 2025 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरी वरीयता प्राप्त वीर ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलयेशिया के मोहम्मद सयाफिक कमाल पर 9-11, 11- 6, 11- 6, 11- 7 से जीत दर्ज की। वहीं महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में 17 साल की पांचवीं वरीय अनहत ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए जापान की अकारी मिडोरिकावा को 11-1, 11-7, 11-5 से मात दी।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वीर चोटरानी और अनहत सिंह ने शुक्रवार को अपने मुकाबले जीतकर विश्व चैंपियनशिप क्वालिफाइंग टूर्नामेंट (एशिया) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त वीर ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलयेशिया के मोहम्मद सयाफिक कमाल पर 9-11, 11- 6, 11- 6, 11- 7 से जीत दर्ज की। वहीं महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में 17 साल की पांचवीं वरीय अनहत ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए जापान की अकारी मिडोरिकावा को 11-1, 11-7, 11-5 से मात दी। अब वह शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त हांगकांग की हेलेन तांग से भिड़ेंगी जिन्होंने भारत की तन्वी खन्ना को शिकस्त दी। तन्वी 5-11,6-11,12-10,9-11 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें