फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WUG: विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में वैष्णवी ने मचाया धमाल, टेनिस में पदक पक्का किया

Tue, 22 Jul 2025 10:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

भारतीय खिलाड़ी ने मेजबान देश की सिना हरमेन को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया। अब उनका सामन स्लोवाकिया की एस्ट्जर मेरी से होगा। वह नंदन बल के बाद इन खेलों में पदक हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बनेंगी।
विज्ञापन
वैष्णवी अडकर - फोटो : vaishnavi__adkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में टेनिस में भारत का पदक तय हो गया है। बीस साल की वैष्णवी अडकर ने जर्मनी में चल रहे खेलों की महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय खिलाड़ी ने मेजबान देश की सिना हरमेन को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया। अब उनका सामन स्लोवाकिया की एस्ट्जर मेरी से होगा। वह नंदन बल के बाद इन खेलों में पदक हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बनेंगी। नंदन ने 1979 में मेक्सिको सिटी में रजत पदक हासिल किया था। इन खेलों में टेनिस में दो कांस्य पदक दिए जाते हैं। इस बार भारत का यह दूसरा पदक होगा, इससे पहले बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें