याकुबोएव ने फूल और चॉकलेट उपहार में दी
वीडियो वायरल होने के बाद याकुबोएव ने 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट करते हुए कहा था कि वह वैशाली और उनके भाई प्रज्ञानंद का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वह धार्मिक कारणों से अन्य महिलाओं को नहीं छूते हैं। अब उज्बेक ग्रैंडमास्टर ने वैशाली से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनसे फिर से माफी मांगी और उन्हें फूल और चॉकलेट उपहार में दी। मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वैशाली और प्रज्ञानंद के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।