फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट लीग का आगाज, दस शीर्ष टीम ले रहीं भाग

Thu, 10 Mar 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट लीग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में गुरुवार से उत्तराखंड क्रिकेट लीग (यूसीएल) का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टूर्नामेंट का उद्घाटन ‌‌किया। टूर्नामेंट में कुल दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। हर टीम में आठ खिलाड़ी उत्तराखंड के हैं।
विज्ञापन


लीग में कुल 49 मैच खेले जाएंगे। इसमें से छह मैच तनुष क्रिकेट एकेडमी में डे-नाइट होंगे। देहरा कंबाइंड क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 लाख, उपविजेता टीम को सात लाख रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सिरीज का खिताब जीतने वाले को मोटर साइकिल दिया जाएगा। 

बुधवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उत्तराखंड क्रिकेट लीग के संरक्षक और दर्जाधारी मंत्री राजेंद्र शाह ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार इस तरह की लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 80 से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड के होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की एक अलग टीम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि देश में राज्य को पहचान मिल सके।
विज्ञापन

  एकेडमी के सचिव आशीष पंवार ने बताया कि लीग के मैचों को एक लोकल चैनल पर लाइव दिखाने को वार्ता चल रही है। अगर सब ठीक रहा तो कुछ मैच लाइव दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहला मैच देहरादून और अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा।
  20-20 मैचों की लीग गुरुवार सुबह दस बजे से शुरू होगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, गृह मंत्री प्रीतम सिंह, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, विधायक राजकुमार शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें