फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Plane Crash: विमान दुर्घटना में बोस्टन स्केटिंग क्लब के छह सदस्यों की मौत

Thu, 30 Jan 2025 11:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अर्लिंग्टन

सार

इसके बाद पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी से बचाव अभियान के दौरान कम से कम 28 शव निकाले गए। इनमें छह शव बोस्टन स्केटिंग क्लब के सदस्यों के थे।
विज्ञापन
कोरिया विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय 60 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा अमेरिकन एयरलाइंस का विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इसके बाद पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी से बचाव अभियान के दौरान कम से कम 28 शव निकाले गए। इनमें छह शव बोस्टन स्केटिंग क्लब के सदस्यों के थे।
विज्ञापन


पीटीआई ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान हो चुकी है जिसमें दो युवा स्केटर्स, उनके माता-पिता और दो प्रतिष्ठित रूसी स्केटिंग कोच शामिल हैं। बोस्टन स्केटिंग क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डग जेघीबे ने गुरुवार को कहा कि स्केटर्स जिन्ना हान और स्पेंसर लेन, कोच एवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव मरने वालों में शामिल हैं। उन्होंने कहा, इसका हमारे समुदाय पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें