फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open 2022: सेरेना विलियम्स टोरेंटो में करेंगी यूएस ओपन की तैयारी, डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

Fri, 15 Jul 2022 10:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

1999 में सेरेना ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के रूप में जीता था। वहीं, वह डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में चार बार पहुंची हैं।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी 40 साल की सेरेना विलियम्स यहां अगले महीने होने वाले डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट नेशनल बैंक ओपन टेनिस में हिस्सा लेंगी। तीन बार की चैंपियन और चार बार की फाइनलिस्ट अमेरिकी खिलाड़ी ने पिछली बार यहां 2019 में हिस्सा लिया था। तब वह फाइनल में पहुंची थीं।
विज्ञापन

 

उन्हें बियांका आंद्रेस्क्यू के खिलाफ मैच के बीच से रिटायर होना पड़ा था। नेशनल बैंक ओपन प्रतियोगिता 8 अगस्त से शुरू होनी है जबकि साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम 29 अगस्त से शुरू होना है। नेशनल बैंक ओपन को यूएस ओपन से पहले तैयारी टूर्नामेंट माना जाता है।

सेरेना ने बारह महीनों के बाद विंबलडन में हिस्सा लिया था लेकिन पहले ही दौर में हार्मोनी टैन से हार गई थीं। उसके बाद उन्होंने कहा था कि वह यूएस ओपन में हिस्सा लेंगी। सेरेना ने कहा कि जब आप घर में हो, खासकर न्यूयॉर्क में तो यह स्पेशल होता है। फिर यूएस ओपन तो वो जगह हैं, जहां मैंने अपना पहला ग्रैंडस्लैम खेला था।
 
विज्ञापन

विलियम्स ने यूएस ओपन छह बार जीता है लेकिन फिलहाल उनकी कोई रैंकिंग नहीं है क्योंकि उन्होंने एक साल से ज्यादा समय से कोई मैच नहीं जीता है। तेइस बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने अपना पिछला ग्रैंडस्लैम 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता था। विलियम्स ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम से एक खिताब दूर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें