गुवाहाटी में 25 से 29 नवंबर तक होने वाली 13वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम घोषित की गई है। टीम उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के सचिव अनिल मिश्रा की देखरेख में चुनी गई है।
टीम शनिवार को नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से गुवाहटी को रवाना होगी। कानपुर मुक्केबाजी संघ के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि टीम में 10 किग्रा भार वर्ग के लिए 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें एक खिलाड़ी शहर की हैं।
टीम में 49 किग्रा में दीपा गौड़ (मुरादाबाद), 51 किग्रा में वैशाली सिंह (मेरठ), 54 किग्रा के अंजू शर्मा (मेरठ), 57 किग्रा में आशा कुशवाहा (झांसी), 60 किग्रा में कनिष्का श्रीवास्तव (कानपुर), 64 किग्रा में अनुराधा पटेल (झांसी), 69 किग्रा में खुशी दास (अलीगढ़), 75 किग्रा में मेघा चौधरी (गाजियाबाद), 81 किग्रा में अर्पिता सिंह (इलाहाबाद), 91 किग्रा से अधिक वर्ग में परवीन (मुरादाबाद) का चयन किया गया है। टीम का कोच धर्मेंद्र कुमार और मैनेजर सुमन हैं।