फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वेटलिफ्टिंग में यूपी उपविजेता

Wed, 19 Dec 2012 11:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के लड़कों ने उप विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं लड़कों और लड़कियों के वर्ग में आंध्र प्रदेश की टीम विजेता बनी। आंध्र प्रदेश की मात्सा संतोषी और असम के अपूर्व छेतिया को सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर चुना गया। नेहरू स्टेडियम में खेली गई इस चैंपियनशिप के अंतिम दिन पंजाब के गुरदीप सिंह चौहान ने प्लस 105 किलो में 278 किलो, 105 किलो में एम चैंतिन्या ने 292 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीते। यहां यूपी के नितिन रावत को स्नैच में 132 किलो वजन उठाने पर स्वर्ण मिला। महिलाओं के प्लस 85 वर्ग में हरियाणा की मुन्नी ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें