फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ विश्व कप: उदयवीर सिद्धू ने विश्व कप में जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Sun, 11 Oct 2026 04:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के निशानेबाज उदयवीर सिद्धू ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 240.6 अंक हासिल कर जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज (240.1 अंक) को पीछे छोड़ा, जबकि इटली के पाओलो मोन्ना ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
उदयवीर सिद्धू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के निशानेबाज उदयवीर सिद्धू ने रविवार को आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। 24 वर्षीय उदयवीर ने फाइनल में 240.6 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज 240.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक मिला। वहीं, इटली के पाओलो मोन्ना ने 219.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे उदयवीर
उदयवीर सिद्धू ने फाइनल से पहले क्वालिफिकेशन दौर में 585-19 एक्स का स्कोर किया था। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, फाइनल में उन्होंने शानदार निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

जोनाथन दूसरे स्थान पर, लेकिन पदक की दौड़ में नहीं
भारत के एक अन्य निशानेबाज जोनाथन गेविन एंटनी ने क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया, लेकिन वह केवल रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। इस कारण वह पदक के लिए होने वाले फाइनल में शामिल नहीं थे। भारत के अजेंद्र सिंह चौहान और सरबजोत सिंह क्वालिफिकेशन में क्रमशः 14वें और 31वें स्थान पर रहे। दोनों शीर्ष आठ निशानेबाजों में जगह बनाने में नाकाम रहे और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें