फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U20 Asian Athletics: भारत की दमदार शुरुआत, धाविका निपाम ने 100 मीटर में जीता कांस्य पदक

Thu, 28 May 2026 09:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय युवा महिला स्प्रिंटर निपाम ने अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन निपाम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को पदक दिलाया।
विज्ञापन
भारत को युवा धाविका निपाम ने दिलाया पदक - फोटो : आईएएनएस / अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा महिला स्प्रिंटर निपाम ने अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन निपाम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को पदक दिलाया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से ताल्लुक
18 वर्षीय निपाम शुरुआत में ब्लॉक्स से थोड़ी धीमी निकलीं, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए 11.62 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली निपाम के नाम अंडर-20 महिला 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने अप्रैल में आयोजित एक घरेलू प्रतियोगिता में 11.53 सेकंड का समय निकालकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

पदक जीतने के बाद निपाम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'टीम के लिए कांस्य पदक जीतकर मैं बेहद उत्साहित हूं।' निपाम भारतीय 4x100 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा हैं और उन्हें इस प्रतियोगिता में एक और पदक की उम्मीद है। इस स्पर्धा में कतर की 16 वर्षीय डाना नूर सलेम ने 11.47 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की शिनशुआन चेन ने 11.54 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


3000 मीटर में पदक से चूके विकास कुमार
पुरुषों की 3000 मीटर दौड़ में भारत के विकास कुमार चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 8:24.88 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला, लेकिन पदक से मामूली अंतर से चूक गए।

400 मीटर में नीरू और तहुरा फाइनल में
महिलाओं की 400 मीटर हीट में भारत की नीरू पाठक ने 54.42 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं तहुरा खातून 55.06 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में मोहम्मद अशफाक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। केरल के इस धावक ने सेमीफाइनल में 47.06 सेकंड का समय निकाला और पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

हैमर थ्रो में भारत को निराशा
पुरुषों के हैमर थ्रो मुकाबले में भारत के आशुवेंद्र प्रताप सिंह 64.34 मीटर के थ्रो के साथ सातवें और अमन 63.40 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे।

डेकाथलॉन में राहुल जाखड़ से पदक की उम्मीद
डेकाथलॉन स्पर्धा में भारत के राहुल जाखड़ ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और पदक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 10.70 सेकंड का समय निकालकर 929 अंक हासिल किए। लंबी कूद में 6.77 मीटर की छलांग के साथ 760 अंक जुटाए। शॉट पुट में 13.04 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से 670 अंक मिले। हाई जंप में 1.93 मीटर पार कर 740 अंक जोड़े, जबकि दिन की आखिरी स्पर्धा 400 मीटर में 50.25 सेकंड का समय लेकर 803 अंक अर्जित किए। 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 31 मई तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें