ओलंपियन त्रिकूद महिला चैंपियन युलीमार रोजस इस महीने ओरेगॉन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले पाएंगी, क्योंकि क्वालिफाइंग दौर में उन्होंने वैध जूते नहीं पहने थे।
विज्ञापन
ट्रैक एंड फील्ड संस्था विश्व एथलेटिक्स ने बुधवार को कहा कि रोजस ने पिछले महीने स्पेन में आयोजित टूर्नामेंट में कूद लगाई थी, वह वैध नहीं था। संस्था के मुताबिक, 26 साल की एथलीट ने त्रिकूद स्पर्धा में पहने वाले जूते से कूद लगाई थी।
इसे लंबी कूद स्पर्धा में इस्तेमाल के लिए स्वीकृति नहीं दे सकते। नियम के अनुसार, लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए जूते के नीचे वाले हिस्से की मोटाई अधिकतम 20 मिलीमीटर हो सकती है।