फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाई खराब पिच, मिल सकती है कड़ी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तैयार की गई पिच पर अपने खिलाड़ियों की आलोचना के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को एक और झटका लगा है।
विज्ञापन


नॉटिंघम में खेले गए पहले मैच में दोनों टीमों के पुछल्ले बल्लेबाजों ने सपाट पिच पर जमकर बल्लेबाजी की थी। यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

कप्तान एलिस्टर कुक समेत मेजबान टीम के अन्या खिलाड़ियों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी पिच को लेकर तीखी आलोचना की थी। ब्रॉड ने यहां तक कहा था कि इससे तेज पिच तो भारत में बनते हैं। अब मेजबान को पिच की आधिकारिक आलोचना के बाद फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

मिल सक‌ता है इंग्लैंड को दंड

आईसीसी के मैच रेफरी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड बून ने भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले ड्रॉ टेस्ट मैच की विकेट को घटिया करार दिया है।

बून ने इस विकेट की रिपोर्ट आईसीसी को सौंप दी है। ऐसे में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को दंडित किया जा सकता है। आईसीसी पिच निगरानी प्रक्रिया के क्लोज 3 के अनुसार बून ने आईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए पिच की क्वालिटी पर चिंता जताई है।

यह रिपोर्ट ईसीबी को भी भेज दी गई है और इंग्लिश बोर्ड को जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।

फैसला करेंगे मदुगले

ईसीबी के जवाब देने के बाद आईसीसी जनरल मैनेजर (क्रिकेट) ज्यौफ अलारडिस और आईसीसी के चीफ मैच रेफरी रंजन मदुगले मैच की विडियो फुटेज और अन्य सभी सबूतों का अध्ययन करने के बाद अपना फैसला सुनाएंगे कि पिच खराब थी या नहीं।

यदि पिच खराब थी तो आईसीसी पिच निगरानी प्रक्रिया के क्लोज 4 के अनुसार ईसीबी को क्या सजा देनी चाहिए।

भारत ने इस मैदान पर 457 और 9 विकेट पर 392 (पारी घोषित) रन बनाए, जबकि मेजबान इंग्लैंड ने 496 रन बनाए थे।
विज्ञापन

अश्विन के पक्ष में आया यह पूर्व गेंदबाज

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन में विदेशी सरजमीं पर भारत का शीर्ष स्पिनर बनने की क्षमता है बशर्ते वह गेंदबाजी करते हुए कुछ लचीलापन दिखाएं और स्थिति की मांग के मुताबिक अपने आक्रामक तेवरों को नियंत्रित रखें।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के लिए अश्विन को भारत की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। स्वान ने कहा, "मुझे लगता है कि उसे लार्ड्स पर खेलना चाहिए था। उसने विदेशी सरजमीं पर अभी काफी गेंदबाजी नहीं की है जिससे कि उसे परखा जा सके। जब आप भारत में गेंदबाजी के आदी होते हैं तो फिर विदेशी सरजमीं पर गेंदबाजी से जल्दी सामंजस्य बैठाना आसान नहीं होता।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि अश्विन भारत के बाहर शानदार गेंदबाजी कर सकता है क्योंकि भारत में उसका रिकॉर्ड शानदार है और अगर वह वहां ऐसा कर सकता है तो कहीं पर भी कर सकता है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें