फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मोदी बैडमिंटन: खिताब बचाने में नाकाम रहीं त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, फाइनल में गंवाया मौका

Sun, 29 Nov 2026 05:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौजूदा चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 का खिताब बचाने में नाकाम रहीं। 

विज्ञापन
त्रीसा-गायत्री - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल वर्ग के फाइनल में मौजूदा चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम में बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय जोड़ी अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और तीन गेम तक चले मुकाबले में खिताब गंवा दिया।
विज्ञापन


त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने फाइनल की शुरुआत शानदार अंदाज में की। दोनों ने कड़े मुकाबले में पहला गेम 24-22 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी की पकड़ कमजोर पड़ गई और उन्हें 12-21 से हार झेलनी पड़ी। निर्णायक तीसरे गेम में त्रीसा और गायत्री ने एक बार फिर अच्छा खेल दिखाया और मुकाबले में बढ़त बनाए रखी। लेकिन अंतिम क्षणों में उनकी लय बिगड़ गई। इसका फायदा उठाते हुए विपक्षी जोड़ी ने 21-19 से तीसरा गेम जीत लिया। इस तरह भारतीय जोड़ी को खिताब से हाथ धोना पड़ा और वह अपने खिताब का बचाव करने में नाकाम रही।

तन्वी शर्मा पर रहेंगी नजरें
टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में रविवार को भारत की युवा खिलाड़ी और दूसरी वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा का सामना थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग से होगा। इस मुकाबले में तन्वी के पास खिताब जीतने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें