फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Squash Championships: अनहत ने लगाई राष्ट्रीय खिताब की हैट्रिक, सालुंके को हराकर बनीं चैंपियन

Thu, 28 Aug 2025 09:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनहत 2022 में उपविजेता रही थी उसके बाद उन्होंने लगातार तीन राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। सेंथिलकुमार का यह दूसरा राष्ट्रीय खिताब है इससे पहले 2023 में जीता था। पिछली दो बार से वह अभय सिंह से फाइनल में हार रहे थे।
विज्ञापन
अनहत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीय 17 साल की अनहत सिंह ने स्क्वॉश चैंपियनशिप जीतकर राष्ट्रीय खिताबों की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने दूसरी वरीय आकांक्षा सालुंके को 11-7, 11-6, 11-4 से हराया। पुरुष वर्ग में वेल्वन सेंथिलकुमार ने गत विजेता अभय सिंह को11-8, 11-9, 4-11, 11-8 से हराकर खिताब जीता। सालुंके ने सेमीफाइनल में जोशना चिनप्पा को हराया था। अनहत 2022 में उपविजेता रही थी उसके बाद उन्होंने लगातार तीन राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। सेंथिलकुमार का यह दूसरा राष्ट्रीय खिताब है इससे पहले 2023 में जीता था। पिछली दो बार से वह अभय सिंह से फाइनल में हार रहे थे। 
विज्ञापन


2023 में जीत के बाद यह वेलावन का दूसरा राष्ट्रीय खिताब था। यह जीत और भी यादगार बन गई क्योंकि उन्होंने पिछले दो फाइनल में अभय से मिली हार का बदला ले लिया। यह टूर्नामेंट दिल्ली में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेला गया। सात साल में यह पहली बार राष्ट्रीय राजधानी ने इस प्रीमियर घरेलू टूर्नामेंट की मेजबानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें