फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting Championships: भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की शानदार शुरुआत, तितली माजी ने जीता रजत पदक

Fri, 07 Aug 2026 09:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तितली माजी ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 45 किग्रा वर्ग में कुल 145 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। भारत की पारिश्मिता गोगोई 141 किग्रा के कुल वजन के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
भारोत्तोलन चैंपियनशिप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार शुरुआत की, जब तितली माजी ने महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। तितली ने स्नैच में 65 किग्रा वजन उठाया और इसके बाद क्लीन एवं जर्क में 80 किग्रा का भार उठाया। उन्होंने कुल 145 किग्रा वजन के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत की पारिश्मिता गोगोई 141 किग्रा के कुल वजन के साथ चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच वर्ग में 65 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन क्लीन एवं जर्क में 76 किग्रा ही उठा सकीं, जिससे वह पदक से चूक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें