फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर टाइगर वुड्स कर रहे हैं लिंडसे वान से डेटिंग

Fri, 22 Mar 2013 06:16 PM IST
मियामी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आशिक मिजाजी के कारण पिछले दिनों चर्चा में रहे स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स का नाम अब स्की चैंपियन लिंडसे वान के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन


वुड्स के साथ अपने संबंधों का खुलासा ट्विटर पर करते हुए वान ने कहा, ‘मेरा और वुड्स का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। मैं आजकल वुड्स के साथ डेटिंग कर रही हूं। हमारा रिश्ता दोस्ती के साथ शुरू हुआ था लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह दोस्ती से काफी आगे निकल गया है।’
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वुड्स के साथ अपने बदले रिश्ते से काफी खुश हूं। मैं इस रिश्ते के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहती लेकिन मैं इस रिश्ते को निजी मामला रखना चाहती हूं।’ वान ने अपने फेसबुक पेज पर वुड्स के साथ अपनी नई तस्वीरें भी अपलोड की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें