फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन पैरा गेम्स: चीन से हार का बदला लेकर थुलासिमथी और मानसी बनीं चैंपियन, भारत को मिला 28वां स्वर्ण

Fri, 23 Oct 2026 03:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

थुलासिमथी मुरुगेसन और मानसी गिरिशचंद्र जोशी ने चीन की जोड़ी को 21-16, 21-13 से हराकर महिला युगल SL3-SU5 वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने नागोया में 28 स्वर्ण पदक हासिल कर हांगझोऊ 2022 के स्वर्ण पदकों की बराबरी कर ली। भारत के कुल पदकों की संख्या 105 पहुंच गई है, जो उसके पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 108 पदकों से केवल तीन कम है।

विज्ञापन
थुलासिमथी और मानसी - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों थुलासिमथी मुरुगेसन और मानसी गिरिशचंद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला युगल SL3-SU5 वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन की यांग किउशिया और जियाओ जूशियान को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से हराकर गोल्ड जीता। इस जीत के साथ भारत ने नागोया में अपने स्वर्ण पदकों की संख्या 28 पहुंचा दी है। इसके साथ ही भारत ने हांगझोऊ 2022 में जीते गए 28 स्वर्ण पदकों की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन


चीनी जोड़ी से पिछली हार का लिया बदला
थुलासिमथी मुरुगेसन और मानसी गिरिशचंद्र जोशी ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने चीन की चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए पहला गेम 21-16 से जीता, जबकि दूसरे गेम में 21-13 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने 2025 एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में चीनी जोड़ी के खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी भारतीय जोड़ी के लिए यह खिताबी जीत खास उपलब्धि है।

भारत के कुल पदकों की संख्या 106 पहुंची
नागोया में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। थुलासिमथी और मानसी के स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 28 हो गई है, जो हांगझोऊ 2022 के प्रदर्शन के बराबर है। वहीं, भारत के कुल पदकों की संख्या 106 पहुंच गई है। भारत अब अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के 108 पदकों के रिकॉर्ड से महज तीन पदक दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें