फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखेगा रफ्तार का रोमांच फॉर्मूला वन

Fri, 14 Sep 2012 04:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-NCR में एक बार फिर रफ्तार का रोमांच ज़ोर पकड़ने वाला है। जोश ओ जुनून की यह महफिल सजेगी ग्रेटर नोएडा में। ग्रेटर नोएडा में लगातार दूसरे साल फॉर्मूला वन रेस की तैयारियां शबाब पर है। इस बार यह रेस 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगी। रफ्तार को लेकर बढ़ती दीवानगी को देखते हुए इस बार टिकटों की रिकॉर्ड सेल होने की उम्मीद है। अब तक 21 हज़ार से भी ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन


इस रफ्तार की आजमाइश होगी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में और रेस के दौरान कोई मुश्किल न हो इसलिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इस बार रेस देखने वालों के साथ साथ पार्किंग के भी ख़ास इंतज़ाम किए जा रहे हैं। किसी अनहोनी, हादसे या गड़बड़ी पर नज़र रखने के लिए रेस के दौरान हेलीकॉप्टर के ज़रिये आसमान से निगरानी की जाएगी और हरवक्त एंबुलेंस सर्विस भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें