फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर संडे को रेस का रोमांच 2000 में

Sat, 06 Oct 2012 12:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 26 से 28 अक्टूबर तक होने वाली इंडियन ग्रां प्री फार्मूला वन रेस के लिए प्रमोटर जे पी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (जेपीएसआई) ने सभी वर्गों में मुख्य रेस के दिन की टिकटों की घोषणा कर दी है। जेपीएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्टूबर रविवार को होने वाली मुख्य रेस के लिए सबसे कम कीमत की टिकट 2000 रुपए और मुख्य ग्रैंड स्टैंड के टिकट की कीमत 12000 रुपए रखी गई है।
विज्ञापन


समीर ने बताया कि मुख्य ग्रैंड स्टैंड के लिए सीजन टिकट (तीनों दिन) की कीमत 21 हजार रुपए, प्रीमियम स्टैंड की दस हजार रुपए, स्टार स्टैंड की साढे़ सात हजार रुपए, क्लासिक स्टैंड की छह हजार रुपए और पिकनिक एवं नेचुरल स्टैंड के टिकट की कीमत तीन हजार रुपए रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें