फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: क्या मैदान पर गिरी आसमानी बिजली ने ले ली 24 वर्षीय फुटबॉलर की जान? कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटना

Thu, 06 Aug 2026 04:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी थाईलैंड में स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान 24 वर्षीय फुटबॉलर सोफवान अवाए की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हुए और घटना का वीडियो सामने आने के बाद खराब मौसम में मैच जारी रखने पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
बिजली गिरने से हुई फुटबॉलर की मौत - फोटो : X (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी थाईलैंड में मंगलवार को एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 24 वर्षीय फुटबॉलर सोफवान अवाए की मैदान पर आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खेल जगत और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

बारिश के बीच चल रहा था मैच
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा गोलोक एफए कप (Golok FA Cup) के दौरान हुआ। यह स्थानीय टूर्नामेंट थाई और मलयेशियाई टीमों के बीच आयोजित किया जाता है। मुकाबला सैमकोल्ट्स और अबू x नोंग सिरिन के बीच खेला जा रहा था। मैच के दौरान बारिश हो रही थी, लेकिन खेल जारी था। इसी बीच अचानक तेज गर्जना के साथ मैदान पर बिजली गिर गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली गिरते ही मैदान में अफरा-तफरी मच गई। खिलाड़ी तुरंत सोफवान अवाए की ओर दौड़े, जो बिजली की चपेट में आने के बाद मैदान पर गिर पड़े और फिर उठ नहीं सके।

विज्ञापन

इलाज के बावजूद नहीं बच सकी जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विंगर के रूप में खेलने वाले सोफवान अवाए को गंभीर हालत में चिकित्सा सहायता दी गई। हालांकि, आपातकालीन मेडिकल टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्थानीय पुलिस प्रमुख थुन सिरिखुंट ने बताया कि मेडिकल टीम ने खिलाड़ी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरा दुख जताया। कई यूजर्स ने खराब मौसम के बावजूद मैच जारी रखने के फैसले पर सवाल उठाए।

थाईलैंड में बिजली गिरने की घटनाएं आम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाईलैंड में बिजली गिरने की घटनाएं अपेक्षाकृत अधिक होती हैं। डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 से 2024 के बीच देश में 283 लोग बिजली गिरने की चपेट में आए, जिनमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

फुटबॉल एसोसिएशन ने जताया शोक
थाईलैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने भी सोफवान अवाए के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि वह इस दुखद क्षण में दिवंगत खिलाड़ी के परिवार, क्लब और सभी संबंधित लोगों के साथ खड़ा है तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें