फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस टूर्नामेंट: ज्वेरेव तीन साल बाद फिर बने चैंपियन, फाइनल में बेरेटिनी को दी मात

Tue, 11 May 2021 07:36 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मैड्रिड ओपन : दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ने फाइनल में बेरेटिनी को दी शिकस्त
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव - फोटो : यूएस ओपन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीन साल बाद फिर से मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


ज्वेरेव ने फाइनल में नौवें नंबर के इटली के मैटियो बेरेटिनी के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 6-7, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज कर इस सत्र की दूसरी ट्रॉफी जीती। ज्वेरेव ने अपने खिताबी सफर में शीर्ष दस में शुमार तीन खिलाड़ियों को मात दी।

इनमें दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल, नंबर चार डोमिनिक थिएम और नंबर दस बेरेटिनी शामिल रहे। इससे पहले ज्वेरेव ने मैक्सिको ओपन जीता था। चौबीस वर्षीय ज्वेरेव का यह मैड्रिड में दूसरा खिताब है, इससे पहले वह 2018 में यहां चैंपियन बने थे। ज्वेरेव ने तीन साल मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीती जोकि उनके कॅरिअर का चौथा खिताब है।
विज्ञापन


वहीं मैड्रिड में यह उनकी 17 मैचों में 15वीं जीत है। उन्होंने यहां सिर्फ दो मैच हारे हैं। यह लगातार चौथा मास्टर्स 1000 फाइनल है जो 1995 या उसके बाद पैदा हुए खिलाड़ियों के बीच खेला गया। 

पिछले चार मास्टर्स 1000 के फाइनल 
 
टूर्नामेंट     विजेता/उम्र उपविजेता/उम्र
मैड्रिड ओपन ज्वेरेव/24 बेरेटिनी/25
मोंटे कार्लो (2021) स्टेफानोस सितसिपास/22 आंद्रेई रूबलेब/23
मियामी ओपन (2021)
विज्ञापन


पेरिस ओपन(2020)
हुर्बट हुर्काज/24

दानिल मेदवेदेव/24
यानिक सिनेर/19

ज्वेरेव/23

‘ फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको क्ले कोर्ट सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। आखिर में मैंने मास्टर्स जीता है। इसलिए यह जीत मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं इस उपलब्धि से खुश हूं।’ - अलेक्जेंडर ज्वेेरेव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें