वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाले भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने अपने जोड़ीदार के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन में करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
सीनियर वर्ग में पहली बार ग्रैंड स्लैम खेल रहे यूकी भांबरी और माइकल वीनस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीन जूलियन रोजर और होरिया तकाऊ की 10वींड जोड़ी को उलटफेर का शिकार बनाकर पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
पढ़ें- 400 टेस्ट, 732 वनडे और 8 वर्ल्ड कप का गवाह है यह शख्स
यूकी और वीनस की जोड़ी ने महज 64 मिनट में नीदरलैंड और रोमानिया की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी। विजयी जोड़ी की खासियत यह रही कि उसने मुकाबले में एक भी ब्रेकप्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा।
सानिया और पेस की जोड़ी भी जीतीं
महिला डबल्स में भारत की सानिया मिर्जा जिम्बाब्वे की अपनी जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं। सानिया मिर्जा और कारा की छठी सीड जोड़ी ने तामी पैटरसन और एरिना रोदियोनोवा की स्थानीय जोड़ी को 6-1, 6-4 से मात दी।
पढ़ें- तो विराट के साथ खेलते नजर आएंगे युवराज
डबल्स में ही एक अन्य भारतीय लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपानेक के पहले राउंड के मैच को गुरुवार को अत्यधिक गर्मी के कारण टाल दिया गया था
आज हुए शेष मैच में भारत और चेक गणराज्य की पांचवीं सीड जोड़ी ने लुकास डोलही और लुकास रोसोल को एकतरफा मुकाबले में 6-4, 6-1 से हराया।
सेरेना की रिकॉर्ड 61वीं जीत
महिलाओं में वर्ल्ड नंबर वन सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को भीषण गर्मी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ओपन में डैनिएला हानुशोवा को 6-3, 6-3 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।
पढ़ें- 21 साल के इस लड़के से क्यों डरी हुई है धोनी की टीम?
सेरेना की यह जीत टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 61वीं जीत है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
वहीं चीन की ली ना ने एक घंटे 37 मिनट तक चले मुकाबले में 26वीं सीड लूसी सफारोवा को हराया। ली ना ने यह मैच 6-7, 6-2, 6-3 से जीता।
डबल्स से हटीं विलियम्स बहनें
विलियम्स बहनें टूर्नामेंट के डबल्स से हट गई हैं। उनका पहले दौर का मैच शुक्रवार को होने वाला था लेकिन वीनस के बाएं पैर में चोट के कारण उन्हें हटना पड़ा।
पढ़ें- सिर्फ तीन जीत से ही बदल जाएगा धोनी का रिकॉर्ड
विलियम्स बहनें अब तक 13 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब जीत चुकी हैं। पिछले वर्ष केवल चार टूर्नामेंट खेलने के कारण इस बार मेलबर्न पार्क में डबल्स में उन्हें कोई वरीयता नहीं दी गई थी।
बोपन्ना और कुरैशी का जीत से आगाज
भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी ने तेज गर्मी के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष डबल्स मुकाबलों में जीत से आगाज करते हुए दूसरे राउंड में जगह बना ली है।
सातवीं सीड भारत-पाक जोड़ी ने पहले दौर में गैरवरीय रमीज जुनैद और एंड्रीन मानारिनो को 6-3, 4-6, 7-6 से शिकस्त दी। इस बीच गर्मी से परेशान बोपन्ना ने ट्विट पर लिखा, "मैं पूरी दुनिया में खेला हूं लेकिन यहां की परिस्थितियां सबसे बुरी हैं। आज कोर्ट पर आप आसानी से अंडा फ्राई कर सकते थे।"
अगले दौर में इंडो-पाक एक्सप्रेस की भिड़ंत ब्रिटिश जोड़ी कोलिन फ्लेमिंग और रोस हचहिंस से होगी।
नदाल और फेडरर भी आगे बढ़े
विश्व के नंबर वन पुरुष एकल खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल, 17 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और तीसरे नंबर की महिला खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा ने मेलबर्न में भीषण गर्मी से पार पाते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
नदाल ने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी थानासी कोकिनाकिस को कड़ा सबक सिखाते हुए 6-2, 6-4, 6-2 से करारी शिकस्त दी। 17 वर्षीय कोकिनाकिस ने गत वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन के जूनियर वर्ग का फाइनल खेला था लेकिन वह नदाल की ताकत के आगे दो घंटे में समर्पण कर गए।
फेडरर ने 107 मिनट तक चले मुकाबले में स्लोवेनिया के ब्लाज कावसिक को 6-2, 6-1, 7-6 से पराजित कर दिया। जापान के केई निशिकोरी ने सर्बिया के डुसान लाजोविच को 6-1, 6-1, 7-6 से हराकर तीसरे दौर में आसानी से जगह बनाई।
शारापोवा भी तीसरे राउंड में
10वीं सीड फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा ने भी दूसरे राउंड में ब्राजील के थामस बलूची को 7-6, 6-4, 6-4 से मात दे दी। 24वीं सीड इटली के आंद्रियस सेप्पी को दूसरे राउंड में अमेरिका के डोनाल्ड यंग से पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में हार का सामना करना पड़। अमेरिकी खिलाड़ी ने यह मुकाबला 6-4, 2-6, 6-3, 4-6, 7-5 से जीता।
महिलाओं में रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा को अपने दूसरे राउंड के मुकाबले के लिए बिना छत बंद हुए 50 मिनट तक तेज धूप में खेलना पड़ा।
आयोजकों से बेहद नाराज दिख रही तीसरी सीड शारापोवा ने अपने मैच के दौरान मिले एक घंटे के ब्रेक के बाद कुल साढे़ तीन घंटे तक चले मुकाबले में इटली की कैरीन नैप को तीन सेटों में 6-3, 4-6, 10-8 से मात देकर तीसरे दौर में जगह बनाई।