फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकी ने किया उलटफेर, सिंगल्स में हारे रामानाथन

Fri, 03 Jan 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाए और देश की नई उम्मीद दिल्ली के यूकी भांबरी ने चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर कर दिया है।
विज्ञापन


यूकी ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरी सीड इटली के फैबियो फोग्निनी को 6-1, 5-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया।

देखें- साल के पहले दिन सगाई करने वाली कैरोलिन की देखें अदाएं

भारत के इस युवा खिलाड़ी ने इतालवी खिलाड़ी से पहला सेट जीत लिया था और दूसरे सेट में 5-5 की बराबरी पर थे कि फोग्निनी ने मैच छोड़ दिया। फोग्निनी ने पैर की चोट के कारण पुरुष डबल्स से भी अपना नाम वापस ले लिया था जिसके कारण भारत के लिएंडर पेस को पुरुष डबल्स से ही हट जाना पड़ा था।

सिंगल्स में अब यूकी ही एक मात्र भारतीय चुनौती रह गए हैं। पहले राउंड में देश के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को हराने वाले क्वालिफायर रामानाथन को छठी सीड स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स ने 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


देखें- महिलाओं की ऐसी फाइट, जहां खून तक निकल गया

डबल्स के अंतिम 8 में रामकुमार
रामकुमार रामानाथन सिंगल्स में तो बाहर हो गए लेकिन डबल्स में उनकी चुनौती बनी हुई है। रामानाथन ने हमवतन एन श्रीराम बालाजी के साथ अमेरिका के स्काट लिप्स्की और राजीव राम की जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराया।
विज्ञापन


रामनाथन ने अपने जोड़ीदार हमवतन एन श्रीराम बालाजी के साथ मिलकर ओपन के पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। वाइल्ड कार्ड धारक रामकुमार और बालाजी ने अमेरिका के स्कॉट लिपस्की और राजीव राम की जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें