एशियाई खेलों की जगह यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम को प्राथमिकता देने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी यूकी भांबरी टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से बाहर किए जाने से हैरान हैं। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने भी अपने खिलाड़ी का समर्थन किया है। उसने खेल मंत्रालय को यूकी को टॉप्स में शामिल करने पर पुनर्विचार का आग्रह किया है।
टेनिस संघ ने एशियाई खेलों से उनका नाम इसलिए वापस लिया था क्योंकि यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम में खेलने से उनकी रैंकिंग में इजाफा हो सकता है और वह 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने की पात्रता हासिल कर सकते हैं। एआईटीए सचिव हिरणोमय चटर्जी ने कहा कि हमने यूकी और लिएंडर को फिर से शामिल करने का आग्रह किया है।