फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open Qualifiers: युकी भांबरी यूएस ओपन क्वालिफायर्स के दूसरे दौर में बाहर, बेल्जियम के बर्ग्स ने हराया

Sat, 27 Aug 2022 09:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

30 वर्षीय युकी पिछले तीन वर्षों से घुटने की चोट से परेशान थे। रिकवर होने के लिए उनके कई ऑपरेशन भी हुए। वह इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालिफायर में भी दूसरे दौर में बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
युकी भांबरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी गुरुवार को यूएस ओपन के क्वालिफायर्स के दूसरे दौर में हार गए। भांबरी बेल्जियम के जिजोउ बर्ग्स से 3-6, 2-6 से हार गए। 552वीं रैंक के भांबरी ने अपने से उच्च रैंक के बर्ग्स (155वीं रैंक) के साथ पहला सेट 3-3 से बराबरी पर कर दिया था, लेकिन वह इसके बाद कोई गेम नहीं जीत सके। 
विज्ञापन


दूसरे सेट में बर्ग्स ने भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ और बेहतर खेला। उन्होंने 6-2 से जीत दर्ज की। 30 वर्षीय युकी पिछले तीन वर्षों से घुटने की चोट से परेशान थे। रिकवर होने के लिए उनके कई ऑपरेशन भी हुए। वह इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालिफायर में भी दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। वहीं भारत के रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल भी एकल के क्वालिफायर्स में हारकर बाहर हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें