फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीए ने अपनी रैंकिंग प्रणाली में किया संशोधन

Sat, 11 Jul 2020 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट पीटर्सबर्ग
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

डब्ल्यूटीए ने अपनी रैंकिंग प्रणाली में सुधार करते हुए खिलाड़ियों के मार्च 2019 से दिसंबर 2020 तक प्रदर्शन को इसमें शामिल करने का फैसला किया है। रैंकिंग अंकों की गणना करते समय खिलाड़ियों के इस समयकाल में एकल में 16 सर्वश्रेष्ठ और युगल में 11 सर्वश्रेष्ठ परिणामों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


अमूमन इसमें 52 सप्ताह के परिणामों को शामिल किया जाता है। खिलाड़ी हालांकि 2019 और 2020 दोनों वर्ष में खेली गई किसी प्रतियोगिता के परिणाम को दो बार शामिल नहीं कर सकते हैं। एटीपी टूर ने इस सप्ताह के शुरू में इसी तरह के बदलाव किए थे।

इन दोनों टूर की रैंकिंग कोरोना के कारण 16 मार्च से स्थिर है। दोनों टूर अगस्त में शुरू होंगे। डब्ल्यूटीए ने दो नए टूर्नामेंटों चेक गणराज्य में प्राग ओपन और कुेंटकी में टॉप सीड ओपन को अपने संभावित कार्यक्रम में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें