फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 साल के लियोनिड चाहते हैं फेडरर से भिड़ना, दुनिया के सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी हैं स्टेनिसलावस्की

Sat, 17 Jul 2021 11:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, खारकीव

सार

50 : साल से एमेच्योर टेनिस से जुड़े हैं युक्रेन के अनुभवी खिलाड़ी
विज्ञापन
लियोनिड स्टेनिसलावस्की - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के 97 साल के लियोनिड स्टेनिसलावस्की पिछले 50 वर्षों से एमेच्योर टेनिस में खेल रहे हैं। उनके आयु वर्ग का कोई टेनिस खिलाड़ी सक्रिय नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह विश्व एवं यूरोपियन मास्टर्स प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने में पीछे नहीं रहते और अपने से कम उम्र के प्रतिद्वंद्वियों से दो-दो हाथ करते हैं। बेशक वह कोर्ट पर पहले की तरह दौड़ नहीं पाते। उनका नाम सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य सौ साल जीना और रोजर फेडरर के साथ टेनिस खेलना है।

विज्ञापन


तीस साल की उम्र में शुरुआत : 
जब वह तीस साल के थे तब तत्कालीन सोवियत के उनके जिमनास्ट दोस्त ने उन्हें टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया था। तब से हफ्ते में तीन बार ट्रेनिंग करते हैं। उनका कहना है कि शारीरिक व्यायाम के लिए इससे बेहतर कोई खेल नहीं है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उम्र में यह खेल रहे हैं। उन्हें इस साल स्पेन में होने वाली सुपर सीनियर विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना है जिसके लिए वह तैयारियों में जुटे हैं।

90+ की बनी नई श्रेणी : 
यह लियोनिड हैं जिनके लिखित आग्रह करने पर अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने 90 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पहली बार इस आयुवर्ग का टूर्नामेंट कराया है। उनका कहना है कि लोग जब 70 साल के होते हैं तो सोचते हैं, ईश्वर का शुक्र है एक साल और जी लिया। जबकि 70 और 90 साल के लोग एक-एक महीना गिनते हैं लेकिन मैं एक-एक दिन गिनता हूं और खुश रहता हूं।
विज्ञापन


व्यायाम है लंबी उम्र का राज : 
वह अपनी लंबी उम्र का राज अच्छी जीवन शैली और नियमित खेल से जुड़े रहने को मानते हैं। वह हर सुबह जिमनास्टिक एक्सरसाइज करते हैं। पुशअप करते हैं। टेनिस के अलावा तैराकी, स्कीइंग और पैराशूट जंप के भी शौकीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें