फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की नंबर-1 सिमोना हालेप और कोच चार साल के बाद इस वजह से हुए अलग

Sat, 10 Nov 2018 04:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिमोना हालेप
विज्ञापन

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और फ्रेंच ओपन चैंपियन सिमोना हालेप के कोच डेरेन काहिल ने शुक्रवार को कहा कि वह पारिवारिक कारणों से 2019 में टेनिस से ब्रेक लेंगे। आस्ट्रेलिया के इस 53 साल के कोच ने जून में रोलां गैरों में हालेप को उनका पहला ग्रैंडस्लैम जीतने में मदद की थी और साल के अंत में उन्होंने शीर्ष रैंकिंग भी हासिल की। इन दोनों की जोड़ी चार साल से चली आ रही थी।

विज्ञापन


काहिल इससे पहले लेटन हेविट और आंद्रे अगासी जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को भी कोचिंग दे चुके हैं। काहिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि सिमोना और मैं 2019 में अपनी साझेदारी बरकरार नहीं रखेंगे जो पूरी तरह से मेरे पारिवारिक कारणों से है।' उन्होंने कहा, 'पिछले चार बेहतरीन वर्षों के लिए मैं सिमोना को धन्यवाद देना चाहता हूं।'

इसके जवाब में हालेप ने ट्वीट किया, 'आपकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए धन्यवाद, डेरेन काहिल। मैं भाग्यशाली थी कि आप मेरे साथ थे और हमारी यात्रा कितनी अच्छी रही।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें