फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप कोरोना पॉजिटिव 

Sat, 31 Oct 2020 06:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिमोना हालेप
विज्ञापन

विश्व की नंबर दो खिलाड़ी सिमोना हालेप कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं घर पर आइसोलेशन में हूं और हल्के लक्षणों से उबर रही हूं। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।'

विज्ञापन

 

 

अपने करियर में पहली बार इटैलियन ओपन का खिताब जीतने वाली रोमानिया की सिमोना हालेप अगर फ्रेंच ओपन अपने नाम कर लेती तो दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन जाती। मगर ऐसा हो न सका। विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी 28 वर्षीय हालेप ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर पहली बार रोम में खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें