दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। उन्होंने बुधवार को मैड्रिड ओपन के पहले दौर में गेल मोनफिल्स को आसानी से 6-3, 6-1 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। क्ले कोर्ट पर वह लगातार 48 सेट जीत चुके हैं।
हाल ही में रिकॉर्ड 11वीं बार मोंटे कार्लो और बार्सिलोना ओपन का खिताब जीतने वाले स्पेनिश स्टार की यह लगातार 20वीं जीत है। सर्बिया के
नोवाक जोकोविच का अभियान पहले ही दौर में थम गया। 12बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को ब्रिटेन के केली एडमंड के हाथों तीन सेट के मुकाबले में 3-6, 6-2, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
यह तीसरा मौका है जब एडमंड ने शीर्ष 12 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया। चोट के उबरने के बाद से जोकोविच के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है।