फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन में हुआ कुछ ऐसा, जो 50 सालों में जो नहीं हुआ

Mon, 29 May 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
एंजेलिक कर्बर - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम इवेंट फ्रेंच ओपन के पहले ही दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 2016 में 2 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली वर्ल्ड नंबर वन महिला खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर पहले ही राउंड में बाहर हो गईं। जर्मनी की कर्बर को रूस की एकाटेरिना माकारोवा ने 6-2, 6-2 से सीधे सेटों में मात दी। माकारोवा ने टॉप सीड कर्बर को महज 82 मिनट में ही हरा दिया।
विज्ञापन


1968 में टेनिस के प्रोफेशनल खेल बनने के बाद यह पहली बार हुआ है कि टॉप सीड महिला खिलाड़ी फ्रेंच ओपन के पहले ही राउंड से बाहर हुईं हो। इसके अलावा पिछले साल चाकू से जानलेवा हमला झेलने वाली पेत्रा क्वितोवा ने कोर्ट में शानदार वापसी की और अमरेकिा का जूलिया बोसेरूप को 6-3, 6-2 से मात देकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।

दो बार विंबल्डन खिताब जीत चुकी क्वितोवा ने जूलिया को हराने में सिर्फ 74 मिनट खर्च किए। चेक गणराज्य की खिलाड़ी क्वितोवा को उनके घर में एक घुपैठिए ने चाकू से घायल कर दिया था। इसके बाद उनके बाएं हाथ की सर्जरी भी हुई थी। वह इसी हाथ से रैकेट भी पकड़ती है। इस जीत के बाद क्वितोवा रो पड़ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें